देवरिया:कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया
Deoria news :Congress workers celebrated the birthday of National President Mallikarjun Kharge by cutting a cake
देवरिया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे का जन्मदिन सोमवार को जनपद के जिला कांग्रेस कार्यालय टाउन हॉल परिसर में जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने केक काटकर मनाया। जन्मदिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयां छू रही है। उनके नेतृत्व में पार्टी निरंतर सशक्त होकर आगे बढ़ रही है। उनकी कार्यशैली हम युवाओं को उर्जा व प्रेरणा देने का काम करती है। इस अवसर पर पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी, सुभाष राय,भरत मणि त्रिपाठी, संजीव कुमार मिश्रा, शिव शंकर सिंह,निलेश त्रिपाठी,जुलेखा खातून, मनोज मणि, डॉ एसके पाठक, महेंद्र अंबेडकर, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, निर्मला वर्मा, अशोक गोंड आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।