देवरिया:दीर्घेश्वर नाथ मंदिर पहुँच कर जिला अधिकारी दिव्या मित्तल, सलेमपुर उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव तहसीलदार अल्का सिंह ने किया जलाभिषेक।
After reaching the Dhireshwar Nath temple, District Magistrate Divya Mittal, Salempur Sub-District Magistrate Disha Shrivastava and Tehsildar Alka Singh performed Jalabhishek
देवरिया।
श्रावण मास के तीसरे शुक्रवार शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। कुछ भक्तों ने रुद्राभिषेक कर भगवान भोले नाथ को प्रसन्न किया। कांवड़िए दीर्घेश्वरनाथ धाम मझौलीराज पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक किए। श्रद्धालु घर के नजदीक व पौराणिक शिव मंदिर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
इसीक्रम में मंंदिर के महंथ बंगाली बाबा की बीसवीं पुण्यतिथि पर आईं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अल्का सिंह ने सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से दीर्घेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर शिवलिंग का दूध से अभिषेक करने के साथ ही अक्षत, पुष्प, भांग, धतूरा, मधु आदि चढ़ाकर पूजा की। सभी ने बंगाली बाबा की 20 वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।
नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने भी बंगाली बाबा की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर मझौलीराज स्थित प्राचीन दीर्घेश्वरनाथ मंदिर का इतिहास महाभारत काल के द्वापर युग से जुड़ा है।
महंत जगन्नाथ दास महाराज ने बताया कि सावन के हर सोमवार और शुक्रवार को हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। महाभारतकालीन योद्धा अश्वत्थामा आज भी शिव पूजन करने आते हैं। सुबह कपाट खुलते हैं, तो शिवलिंग पर बेलपत्र और ताजे फूल चढ़े मिलते हैं, जिसे श्रद्धालु चमत्कारी घटना मानते हैं। यहां श्री राम, श्री कृष्ण भी आए, उनके पिता गुरु द्रोण भी आए। कहा कि परिसर स्थित पार्वती सरोवर में सफेद कमल खिलते हैं, जो भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माने जाते हैं। मान्यता है कि इस सरोवर में स्नान करने से चर्म रोगों से मुक्ति मिलती है।
यह मंदिर पहले मझौलीराज परिवार के अधीन था और महारानी श्यामसुंदरी कुंवरी ने इसका जीर्णोद्धार कराया था। बांसुरी बाबा, टेंगरी दासजी, टांगुन दासजी और बंगाली बाबा ने मंदिर के विकास में विशेष भूमिका निभाई। मंदिर के बाहर प्रसाद, फूल और श्रृंगार सामग्री की सजी दुकानों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप मल्ल, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पटेल, हैपी शुक्ल, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सुधाकर गुप्ता, जय नाथ कुशवाहा, अशोक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, संतोष महाजन, बलबीर सिंह दादा, सुनील सनेही, अशोक गहलोत आदि लोगों माल्यार्पण कर प्रसाद ग्रहण किया।