, भाजपा सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने में रही असफल
Pदेवरिया।
सलेमपुर, देवरिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर सम्पन्न हुई।बैठक में जनपद में विद्युत आपूर्ति में सुधार करने व अवर्षण की स्थिति को देखते हुए सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग प्रमुखता से की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनाकांक्षाओं को पूरा करने में बुरी तरह से विफल साबित हो गई है। पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। गर्मी में लोग परेशान हैं, वहीं बिजली न रहने से छोटे उद्योग धंधे बंद होने के कगार पर खड़े हैं। खेत पानी के अभाव में सूख गए हैं। नहरों में भी पानी नही है। जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि जनहित में जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करना जरूरी है। मानसून का प्रभाव पूर्वांचल में एकदम नही है अधिकांश जिलों में अवर्षण की स्थिति है। किसानों की फसल पानी के अभाव में सुख रही है।यहां के जनप्रतिनिधियों को किसानों के पीड़ा से कोई लेना देना नही है। भासजप के कुशासन से निजात के लिए कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का अभियान चला रही है।जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि अगर सूखे की यही स्थिति रही तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों की हालत खराब हो जाएगी। महंगाई के कारण जनता पहले से ही परेशान है। जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह सरकार गरीब ,दबे कुचले ,नौजवान ,व्यापारी व किसान विरोधी है जनता अब कांग्रेस के तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। बैठक को वशिष्ठ मोदनवाल, आलोक त्रिपाठी राजन,रजनीश प्रसाद,शमशुल आजम, मार्कण्डेय मिश्र,वजीर अहमद,मनीष कुमार रजक,मानवेन्द्र तिवारी, रविन्द्र मल्ल, रत्नेश मल्ल पिंटू,राहुल मिश्र, रोहित यादव, सत्यम पांडेय, परमानन्द प्रसाद,गंगासागर मिश्र, मोहन प्रसाद, बदरे आलम,हरेन्द्र मिश्र ,अवधेश यादव, जालन्धर पांडेय, अवधेश पांडेय, चंदन प्रसाद, चन्द्रिका मिश्र आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक व संचालन जगरनाथ यादव ने किया।