देवरिया:उपजिलाधिकारी ने किया परसिया देवार बाढ़ क्षेत्र का निरिक्षण
Deoria news :Deputy District Magistrate inspected the flood area
देवरिया।उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी ने परासिया देवार में बाढ़ संभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को आपदा से निपटने की जानकारी दी और रशरिया के सामने बने बंदे का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव वालों से बाढ़ के समय होने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की और उनकी , समस्याओं को सुना
उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान रामाशंकर प्रसाद, नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य, और लेखपाल गोविंदा के साथ चर्चा की। उन्होंने बाढ़ संभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आपदा से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां करने की सलाह दी।
ग्राम प्रधान रामाशंकर प्रसाद ने उपजिलाधिकारी के निरीक्षण पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि इससे गांव वालों को बाढ़ के समय होने वाली समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी। उन्होंने उपजिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि गांव वाले आपदा से निपटने के लिए तैयार रहेंगे।