जिलाधिकारी ने दो प्रभारी प्रधानाध्यापिका एवं एक सहायक अध्यापक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रिपोर्ट विनय मिश्रा

देवरिया।

 

देवरिया, जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यकक्ष में सदर ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय परसिया मिस्कारी के प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंकिता सिंह, सहायक अध्यापक सुधांशु कुमार राय एवं भलुअनी ब्लॉक क्षेत्रांतर्गत ऊंच प्राथमिक विद्यालय गढ़वा के प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनिता मिश्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ,!   लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा गत 13 अप्रैल को विधान सभा क्षेत्र-बरहज के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थल सं० 159 उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़वा न्याय पंचायत मिश्रौली उर्फ तरौली, विकास खण्ड-भलुअनी के विद्यालय पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका द्वारा चुनाव आयोग के निर्धारित मानक का अनुपालन करते हुए आदर्श एवं सराहनीय कार्य किया जाना पाया गया। इसी प्रकार जिलाधिकारी द्वारा गत 15 अप्रैल को सदर ब्लॉक स्थित मतदेय स्थल सं० 289, 290 प्राथमिक विद्यालय-परसिया मिस्कारी, विकास खण्ड-देवरिया के विद्यालय का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापिका एवं सहायक अध्यापक द्वारा चुनाव आयोग के निर्धारित मानक का अनुपालन करते हुए आदर्श एवं सराहनीय कार्य किया जाना पाया गया। जिलाधिकारी ने उन्हें इसी प्रकार से अपने कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

 

Related Articles

Back to top button