स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर घोसी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीदों को याद किया गया
घोसी।मऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासन के निर्देश पर घोसी नगर पंचायत द्वारा गुरुवार को विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाल कर महात्मा गॉंधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर मझवारा मोड़ स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल तक निकाली गई जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शाहनवाज खान समेत नगर पंचायत के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि देशभक्ति और एकता का संदेश भी देता है।
अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देश के प्रति प्रेम और कर्तव्य भावना को जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है।
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शाहनवाज खान ने कहा कि तिरंगा हमारा गौरव है इसकी शान बनाए रखना हर नागरिक का धर्म है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर पर तिरंगा फहराना हम सभी का कर्तव्य है।इस अवसर पर अजीत सोनकर, नेहाल अख्तर, मनोज शर्मा, आनंद चौधरी, सागर, प्यारेलाल राजभर, विमलेश संतोष, उमेश, अमरेंद्र श्रीवास्तव, रघुनानंदन, आदि रहे।



