देवरिया:अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के समाधि स्थल से 121 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकल गई
Deoria news:A 121 meter long tricolor procession was taken out from the Samadhi Sthal of Pandit Ram Prasad Bismil in Anant Peeth
बरहज/देवरिया।अनंत पीठ आश्रम बरहज में स्थापित पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के समाधि स्थल से 121 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा आश्रम के पीठाधीश्वर आजनेय दास जी महाराज एवं प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में निकल गया जिसमें श्री कृष्णा इंटर कॉलेज आश्रम बरहज, बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख चौराहों से होता हुआ पुनः श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के आश्रम में आकर विश्राम किया तिरंगा यात्रा में शिक्षण संस्थानों के हजारों छात्र छात्राओं ने भाग लिया तिरंगा यात्रा के बीच वंदे मातरम भारत माता की जय अमर शहीदों की जय अमर शहीदों की कुर्बानी याद करेंगे हिंदुस्तानी अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ,नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, राजेंद्रलाहडी , छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, वीरांगना लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे, बाबा राघव दास, खुदीराम बोस, लाला लाजपत राय अमर रहे जैसे गगन भेरी नारों से, पूरा नगर गूंज उठा कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर अजय कुमार मिश्रा पूर्व प्राचार्य पीजी कॉलेज बरहज, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजीत जायसवाल, भाजपा नेता अमरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र भारत, विनय मिश्र, पंकज शर्मा, बिंदेश्वर गिरी, चावला, विनोद गुप्ता, मनबोध, अनमोल मिश्रा, अनुपम मिश्रा, मानस मिश्रा, संजय मिश्रा, और इंटर कॉलेज डिग्री कॉलेज के हजारों छात्र-छात्राओं ने इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया स्थानीय पुलिस प्रशासन की तरफ से सहयोग रहा।