Deoria news:पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का मनाया गया जन्मदिन

Former Prime Minister Rajiv Gandhi's birthday celebrated

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

देवरिया।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर देवरिया स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ के अध्यक्षता में कांग्रेस जनों ने मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच फल का वितरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण सहित जिले के समस्त कांग्रेस जन मौजूद रहे। राजीव गांधी अमर रहे सरीखे नारों के साथ कांग्रेस जनों ने राजीव गांधी को याद किया। इस दौरान विजय शेखर मल्ल ने लखनऊ की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री के तौर पर राजीव गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर क्रांति का जनक कहा जाता है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में भी जाने जाते है। राजीव गांधी ने देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया,जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भास्कर मणि, कैलाश तिवारी, नागेंद्र शुक्ला,मिर्जा खुर्शीद,धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय,हरिहर त्रिपाठी,आनन्द श्रीवास्तव सोनू,अरविन्द शाही, अब्दुल जब्बार,जुलेखा खातून,सुभाष राय, जवाहरलाल बरनवाल, विजय शंकर मिश्रा, संजीव कुमार मिश्रा, चंदू वर्मा, शिव शंकर सिंह, आलोक त्रिपाठी राजन, रत्नेश मल्ल पिंटू, कुलदीप यादव, मानवेन्द्र तिवारी, शहनाज जफर, सच्चिदानंद मिश्रा, महेन्द्र अम्बेडकर, सुहेल अंसारी, डॉ.एस.के.पाठक, दीनदयाल यादव,मार्कण्डेय मिश्रा, सत्य प्रकाश मणि, रमेश चंद वर्मा,विनोद दुबे,पन्नालाल पाठक, सोहन मिश्रा,प्रेम प्रजापति, त्रिलोकी नाथ तिवारी,रविन्द्र मल्ल, विजय बहादुर सिंह,अंशु मिश्रा,डॉ.रमेश कुशवाहा, मनीष रज्जक, शेषनाथ गोंड़, डॉ.दिनेश मिश्रा, डॉ.सुधाकर पाण्डेय, डॉ.एपी.सिंहआदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button