आजमगढ़ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र महुला गढ़वल बांध का डीएम ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट:आफताब आलम

आजमगढ़:बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही प्रशासन बाढ़ की समस्याओं से निपटने के लिए अपनी रणनीति बनाने में जुट जाता है। क्योंकि प्रशासन के लिए बाढ़ की चुनौती सबसे बड़ी चुनौती होती है, जिसको लेकर शासन के निर्देश पर प्रशासन के द्वारा बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी जाती है।जिससे बाढ़ के प्रभाव से ग्रामीण क्षेत्रों को बचाया जा सके और लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। लेकिन उसके बावजूद हर वर्ष बरसात के मौसम में कई ग्रामीण क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित होते हैं। साथ ही सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरे स्थानों पर शरण लेनी पड़ती है।हर वर्ष बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए शासन के निर्देश पर प्रशासन के द्वारा बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाती है। जिसको लेकर इस वर्ष भी प्रशासन लगातार कार्रवाई में जुटा हुआ है,जिसके क्रम में आजमगढ़ के जिला अधिकारी के द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है।साथ ही महुला गढ़वाल बांध का भी लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण

आजमगढ़ के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा गुरुवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र में महुला गढ़वल बांध पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। उन्होने पिछले वर्ष और पूर्व के वर्षों में हुई कटान के बारे में जानकारी ली और उसके बाद हुए कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने तटबंधों की मरम्मत को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह क्षेत्र जनपद का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है,बाढ़ आने से पूर्व जो हमारी तैयारियां होती हैं, तटबांधों की मरम्मत आदि का निरीक्षण किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं। पूर्व में जहां पर बांध क्षतिग्रस्त रहा,उसकी मरम्मत कर दी गई है तथा इसे और बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह, बाढ़ खंड व सिंचाई विभाग के विभाग के अधिकारी सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button