Azamgarh news:उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई पल्हनी की बैठक हुई संपन्न
Azamgarh:The meeting of Uttar Pradesh Primary Teachers Association Block Unit Palhani was concluded

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के सिधारी स्थित सागर सदन में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई पल्हनी जनपद आजमगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक प्रतिनिधियों की बैठक आहूत की गई। जिसमें डॉक्टर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि शासनादेश के विरुद्ध मनमानी तरीके से शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ पद पर लगाई गई थी। जिसका शिक्षकों में अत्यंत रोष और नाराजगी थी। संगठन ने इसका संज्ञान लेते हुए जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय से वार्ता करके पत्रक दिया। तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह एवं श्री विनोद राजभर जिला अध्यक्ष लालगंज को भी अवगत कराया गया। जिसके क्रम में अध्यक्ष महोदय द्वारा तत्काल जिलाधिकारी महोदय से वार्ता कर शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने का अनुरोध किया गया। संगठन द्वारा ईमेल के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ को भी सूचित किया गया। परिणाम स्वरूप जिला अधिकारी महोदय ने शासनादेश के विरुद्ध शिक्षकों की लगाई गई बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने का निर्देश दिया। ब्लॉक मंत्री संतोष कुमार राय द्वारा जिलाधिकारी आजमगढ़ एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह तथा विनोद राजभर को हृदय तल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया गया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवध राज सिंह ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के संघर्ष की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी श्री यशवंत कुमार सिंह पल्हनी द्वारा ड्यूटी न प्राप्त करते हुए संगठन के नेतृत्व में विश्वास करने वाले सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा शासनादेश के विरुद्ध किसी भी तरह की समस्या आने पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई पल्हनी आजमगढ़ द्वारा सड़क से न्यायालय तक संघर्ष में शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा तत्पर रहेंगे। इस मौके पर देवेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रासन पांडे, जितेंद्र यादव ,यशवंत सिंह, कैलाश यादव, सीमा राय, उपेंद्र दत्त शुक्ला, तरुणेश सिंह, अमृता सिंह, पंकज सिंह ,वंदना राय, गीता पाठक, बीना राय, दिनेश सिंह, डॉक्टर सुरेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।


