Azamgarh news :लालंगज में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

लालंगज में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

लालगंज ( आजमगढ ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लालगंज नगर द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । जिसमें नगर के सभी स्वयंसेवक व नगर के प्रबुद्ध वर्ग सम्मिलित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता सह जिला कार्यवाह अतुल जी ने किया । होली मिलन समारोह कार्यक्रम मे दिनेशानन्द महाराज काशी कथा वाचक, लोकगीत कलाकार नीरज पाण्डेय के द्वारा फगुआ गीत सुनाकर सभी स्वयं सेवको को थिरकने को मजबूर कर दिया । कार्यक्रम के प्रारंभ में आलोक जी जिला प्रचारक ने सम्बोधित करते हुए पंच परिवर्तन की बात कही। होली मे जिस प्रकार से हम सब अपने घर परिवार में एक दूसरे के साथ सभी त्योहार मनाते है उसी प्रकार से ये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी अपना परिवार है । यहां भी हम सब एक दूसरे के साथ मिलकर प्रेम के प्रतीक होली के त्योहार को मनाकर एक दूसरे में भ्रातृत्व भाव का जागरण करे तथा आपसी प्रेम बनाये रखे। इसी प्रकार से परिश्रम करते रहे व समाज को एक अच्छा संदेश देते हुए उच्च शिखर पर ले जाने का कार्य करे। होली का त्योहार ही बुरा न मानने का त्योहार है हम अपने मन की कड़वाहट को दूर कर एक दूसरे को अबीर लगा गले मिलकर कार्यक्रम समापन हुआ। होली मिलन कार्यक्रम मे आलोक जी जिला प्रचारक लालगंज , अखिल जी नगर प्रचारक , विभाग व्यवस्था प्रमुख उमाशंकर मिश्र जी, जिला व्यवस्था प्रमुख चन्दन जी , जिला सम्पर्क प्रमुख डा0 सत्यप्रिय जी , नगर कार्यवाह आदर्श जी,सह नगर कार्यवाह सुशील जी , ओम जी , देव जी, अरुण सिंह भाजपा मण्डल अध्यक्ष लालगंज , ओमप्रकाश सिंह, दिनेश गुप्ता , नगेन्द्र सिंह , जयशंकर सिंह, डा0 के0 आर0 सिंह, डा0 रामभुवन सिंह , विनय कुमार सिंह , इन्द्रसेन सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय सोनकर, कृष्णा रघुवंशी , इन्द्राज चौहान, अखिलेश राय , रजनीश जायसवाल, विकाश जायसवाल, संजय जायसवाल सहित अन्य स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button