Jabalpur news:पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर में बढ़ती वारदातों पर कसा शिकंजा, चेन स्नेचिंग गैंग का भंडाफोड़

जबलपुर शहर में बढ़ रही चैन इसनेचिंग के मामले को लेकर जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के मार्गदर्शन में टीम गठित कर चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में संजीवनी नगर और पूरी टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि इस वारदात को अंजाम दे रहे तीन साथियों को पुलिस मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास से कल 53 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए गए इस गिरोह के दो अन्य साथियों की तलाश जारी है यह जानकारी पुलिस कंट्रोल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा दी गई। सांथ ही पकड़े गए इन आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के विषय मे पूछताछ जारी है जिन्हें पूछताछ के पश्चात न्यायालय समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



