Deoria news:14 वर्षीय बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता संपन्न

Deoria:District level hockey competition for 14 year old boys concluded

देवरिया।हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिवसीय 14 वर्षीय बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि जिला ओलम्पिक संघ एवं जिला हॉकी संघ देवरिया के अध्यक्ष श्री संजय केडिया रहे। दोनों अतिथियों का स्वागत क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला ओलम्पिक संघ के सचिव अजय जायसवाल तथा हॉकी संघ के सचिव मोहम्मद अकरम सिद्दीकी ने बुके भेंटकर किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।
प्रतियोगिता से पूर्व प्रातः 10 बजे बहुद्देशीय हाल में प्रदेश स्तर पर आयोजित “फिट इंडिया शपथ ग्रहण समारोह” का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसे जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रत्युष पाण्डेय ने खिलाड़ियों के साथ देखा तथा शपथ ग्रहण में भाग लिया। जयपुरिया स्कूल देवरिया के बच्चों ने हॉकी एवं अन्य खेलों के समान महत्व पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने सराहा।
प्रतियोगिता में जनपद की कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम रेड ने कम्पोजिट विद्यालय बैतालपुर को 3-1 से पराजित किया, जिसमें अरिंदम, अक्ष एवं आदित्य सैनी ने एक-एक गोल किया। दूसरे सेमीफाइनल में ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज ने राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया को 2-0 से हराया, जिसमें मजेश एवं राकेश दूबे ने गोल किए। रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम रेड ने ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम की ओर से अरिंदम एवं अक्ष ने एक-एक गोल दागा।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण 31 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के समापन अवसर पर सायं 4 बजे सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button