परोपकारी संस्था व्दारा भिवंडी में ६०० महिलाओं को वितरित किया धान्य रसद किट
Charitable organization distributes food ration kits to 600 women in Bhiwandi
हिंद एकता टाम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – महाराष्ट्र में साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक सेवाकार्य करने वाली परोपकारी संस्था व्दारा मकर संक्रांति के अवसर पर भिवंडी में ६०० जरूरतमंद महिलाओं को रसद (धनधान्य) अनाज किट वितरित किया गया। यह कार्यक्रम पद्मानगर स्थित बालाजी सभागृह में आयोजित किया गया था।इस अवसर पर संस्था की मध्यवर्ती समिति के प्रमुख रामकिशोर दरक, भिवंडी शहर समिति के अध्यक्ष मनोज दुधानी, सह सचिव रमेश मुंदड़ा, राजू गाजंगी, द्वारकाप्रसाद असावा, गजानन लोहिया, किशोर अग्रवाल, मुरली राठी, संजय कोठारी, महावीर बियाणी, बजरंग डागा, कृष्णा गाजंगी, और अखिल पद्मशाली समाज के अध्यक्ष रामकृष्ण पोटाबत्तीनी समेत कई प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित थे। संस्था के माध्यम से पूरे वर्ष जरूरतमंदों और विद्यार्थियों की मदद की जाती है। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में यह अनाज किट वितरण कार्यक्रम न केवल भिवंडी बल्कि बोरिवली, कालबादेवी, ठाणे, भाईंदर और अंधेरी जैसे स्थानों पर भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए भिवंडी शहर समिति के अध्यक्ष मनोज दुधानी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग की सहायता करना और हर अवसर पर उनके साथ खड़े रहना है।