Deoria news:महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य स्वर्गीय राज नारायण पाठक की मनाई गई जयंती
Deoria:Birth anniversary of founder principal late Raj Narayan Pathak was celebrated
बरहज/देवरिया।स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य स्वर्गीय श्री राज नारायण पाठक जीके जयंती के शुभ अवसर पर कॉलेज प्रांगण में बाबा राघव दास सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ महथ प्रसाद कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र त्रिपाठी बलभद्र त्रिपाठी रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वर्गीय राज नारायण पाठक जी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जूद के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें निबंध लेखन प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता बाद विवाद प्रतियोगिता जो स्वर्गीय राज नारायण पाठक की प्रिय प्रतियोगिताओं में से एक रही है। उक्त कार्यक्रम में उनके जीवन के विशेष योगदान एवं कॉलेज के प्रति उनके समर्पण से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक गणों को अवगत कराया गया जो महाविद्यालय का स्वर्णिम इतिहास को बयां करती है।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शालू पासवान द्वितीय स्थान तनिष्का जायसवाल और तृतीय स्थान अंजली पांडे को प्राप्त हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आस्था तिवारी निहारिका सिंह द्वितीय स्थान प्रीति गौतम और तृतीय स्थान निशा मद्धेशिया को मिला। बाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निहारिका सिंह ्वितीय स्थान अंजली पांडे और तृतीय स्थान सोनू जायसवाल जिन लोगों ने पक्ष में अपनी बात रखी विपक्ष में प्रथम स्थान आस्था मिश्रा द्वितीय स्थान नितेश तिवारी प्रतीक सिंह तृतीय स्थान वर्षा मद्धेशिया ने प्राप्त किया कार्यक्रम के इस अवसर पर डॉक्टर दर्शना श्रीवास्तव ,,डॉक्टर आभा मिश्रा ,डॉक्टर मंजू यादव ,कंचन तिवारी ,अरविंद पांडे राजनीति विज्ञान, अरविंद पांडे समाजशास्त्र, बृजेश यादव, अवधेश यादव, उमेश, अभिकल शर्मा, अनुज श्रीवास्तव ,डॉ वेद प्रकाश सिंह ,डॉ प्रज्ञा तिवारी ,,अजय बहादुर, कार्यालय अधीक्षक मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला, रुचि मिश्रा, विनय मिश्रा, अनीता जायसवाल ,रीता यादव, राजू कुमार, रवि कुमार , राजीव पांडे सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



