कासगंज जेल में बंद माफिया कुंटू सिंह की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में कराया गया इलाज

Mafia Kuntu Singh, lodged in Kasganj jail, fell ill, was treated at district hospital

कासगंज: हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद आज़मगढ़ का शातिर माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह सोमवार को अचानक बीमार पड़ गया। तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर वीर बहादुर ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी। कुंटू सिंह ने डॉक्टर को कान में दर्द की शिकायत बताई। लगभग 15 मिनट तक इलाज के बाद उसे पुनः कड़ी सुरक्षा के बीच जेल वापस भेज दिया गया।गौरतलब है कि फरवरी 2021 में कुंटू सिंह को आज़मगढ़ जेल से कासगंज जेल शिफ्ट किया गया था। वह यहां हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद है। कुंटू सिंह पर 71 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे अजीत सिंह हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जाता है। इसके अलावा वह 2013 में बसपा के पूर्व विधायक सर्वेश उर्फ सीपू सिंह की हत्या में भी आरोपी है।कुंटू सिंह को बाहुबली धनंजय सिंह का करीबी और शूटर बताया जाता है। धनंजय सिंह और ब्रजेश सिंह की नजदीकियां जगजाहिर हैं, जबकि ब्रजेश सिंह और मुख्तार अंसारी के बीच पुरानी दुश्मनी रही है। वर्तमान में मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा उमर अंसारी भी कासगंज जेल में बंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button