Deoria news:संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Deoria :

सलेमपुर/ देवरिया।खुखुन्दू थाना क्षेत्र के नरंगा में 35 वर्षीय एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु देवरिया भेज दिया।कंचनपुर के रतनपुरवा निवासी अशोक पाण्डेय करीब 10 वर्षों से नरगा मोड पर अपना मकान बनाकर रहते है। वे गुजरात रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते है। उनकी पत्नी नंदनी पाण्डेय और तीन लड़कियां घर पर रहती है। बड़ी बेटी पल्लवी स्कूल गई थी। दोनों बेटियां लाली और न्यारा बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद देखी तो घर का दरवाजा बंद मिला। दोनों बेटियां जोर जोर से रोने लगी। अगल बगल के लोग जब चिल्लाना सुने तो दौड़े आए घर का दरवाजा खोल के देखे तो घर में लगे पंखे की कुंडी से नंदनी पाण्डेय का शव लटकता मिला। कुछ देर बाद ग्रामीण और रिश्तेदार जो नरंगा गांव में ही रहते है इकट्ठा हो गए। उन्होंने शव को नीचे उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका का पति बाहर रहता है। सूचना पर पहुंची खुखुन्दू पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु देवरिया भेज दिया।थानाध्यक्ष खुखुन्दू ने बताया कि सूचना पर पुलिस आई थी पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button