Azamgarh news:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ संपन्न
Azamgarh:Three-tier Panchayat elections and Service Fortnight program was

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज/आजमगढ़:भारतीय जनता पार्टी लालगंज द्वारा आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील गुप्ता क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील गुप्ता ने कहा पंचायत चुनाव में हमारी मेहनत 2027 के चुनाव में भाजपा की भूमिका को तय करेगी। साथ ही सेवा पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में जानकारियां साझा की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज विनोद राजभर,जिला प्रभारी मुरहू राजभर,सेवा पखवाड़ा के संयोजक हनुमान सिंह, त्रिस्तरी पंचायत चुनाव के संयोजक ठाकुर प्रसाद सिंह, नीरज तिवारी,दिलीप सिंह बघेल,आशुतोष राय,शैलेन्द्र यादव,आदर्श राय,राम भारत राजभर,रजनीकांत त्रिपाठी सहित आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



