Deoria news: मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Deoria:Awareness program on health protection of women and adolescent girls organized under Mission Shakti

देवरिया।मिशन शक्ति – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत कुसमौनी, बैकुठपुर (देवरिया) में किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और सशक्तिकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मंशा सिंह (जेंडर स्पेशलिस्ट, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमन, देवरिया) ने थीम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि महिलाओं को समय रहते स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और आम स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम अत्यंत आवश्यक है। विशेष रूप से किशोरियों एवं महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम पर जोर दिया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने एनीमिया के लक्षण, उसके दुष्प्रभाव तथा आयरन युक्त संतुलित आहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
मीनू जायसवाल (मनोवैज्ञानिक, वन स्टॉप सेंटर, देवरिया) ने महिलाओं को प्रभावित करने वाले रोगों, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर और स्तन कैंसर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रोगों की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान और समय पर उपचार की महत्ता पर विशेष बल दिया तथा उपस्थित महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग करवाने के लिए प्रेरित किया।
जागरूकता सत्रों के माध्यम से किशोरियों और महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी समझ बढ़ाई गई तथा उन्हें स्वस्थ और सशक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button