Deoria news: देवरिया पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

02 accused were arrested in the murder case by Lar police team

देवरिया।पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं गंभीर धाराओं में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लार श्री महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में थाना लार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 308//2025 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्तों क्रमशः 1. दिव्यांशु सिंह पुत्र शेषनाथ सिंह व 2. पंकज राजभर पुत्र प्रेमचन्द्र राजभर निवासीगण ग्राम चुरिया थाना लार जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर मानिकपुर कुड़ा घर के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 1.आलाकत्ल 02 अदद कड़ा एवं 2. दो जोड़ी रक्त रंजित कपडा (अभियुक्तगण का) बरामद किया गया। बरामद आलाकत्ल व रक्त रंजित कपडों को कब्जा पुलिस में व गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त को हिरासत पुलिस में लेते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

दिनांक 03.09.2025 को वादी श्री रामजीत पाल पुत्र स्व0 रुदल पाल निवासी मेहरौना थाना लार जनपद देवरिया द्वारा थाना लार पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वादी का भाई राजू पाल जो उम्र करीब 25 वर्ष जो मेहरौना शराब भट्ठी के पास भूजा आदि का ठेला लगाता था, दिनांक 02/09/2025 की शाम 19.30 बजे दुकान बंद कर घर वापस आ रहा था, मुझे जानकारी मिली कि मेरा भाई रास्ते में मेहरौना रज्जन के खेत कच्चे रोड़ तिराहे के पास घायल आवस्था में गिरा पड़ा है, जिसके द्वारा अपने भाई राजू पाल को गंभीर घायल अवस्था में सीएचसी लार लाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा उनके भाई राजू पाल को मृत घोषित कर दिया गया था। उक्त के संबंध में थाना लार पर मु0अ0सं0 308//2025 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग बनाम अज्ञात में पंजीकृत करते हुए उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में उक्त घटना के खुलासे तथा अज्ञात अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गयीं । थाना पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर घटना में शामिल अज्ञात अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में लाते हुए आज दिनांक 11.09.2025 को घटना में शामिल अभियुक्तगण क्रमशः 1. दिव्यांशु सिंह पुत्र शेषनाथ सिंह व 2. पंकज राजभर पुत्र प्रेमचन्द्र राजभर निवासीगण ग्राम चुरिया थाना लार जनपद देवरिया को मानिकपुर कुड़ा घर के पास से गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल व रक्त रंजित कपड़ा बरामद किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त दोनों अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर उक्त दोनों अभियुक्तगण द्वारा मृतक राजू पाल उपरोक्त की हत्या का जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि हमलोग दिनांक 02.09.2025 की शाम में अपने मित्र विशाल पुत्र बलेसर निवासी ग्राम चुरिया थाना लार जनपद देवरिया तीनों लोग साथ में मेहरौना के देशी शराब भट्ठी पर गये तथा वहां से शराब खरीदे तथा शराब पीने के लिए वहीं बगल स्थित राजू पाल की दुकान पर भूजा आदि खरीदने के लिए गये जहां हमलोगों द्वारा राजू पाल से भूजा मांगने पर राजू पाल द्वारा दूकान बंद करने की बात कहते हुए भूजा देने से इन्कार कर दिया गया, जिसपर हम लोगों की राजू पाल से काफी बहस हुई। जिसपर हमलोगों ने राजू पाल के अपने साइकिल से घर जाते समय पीछा करते हुए मेहरौना रज्जन के खेत के पास उसे पकड़ लिए तथा अपने हाथों में पहने हुए कड़ों से मारना शुरु कर दिये, जिससे राजू पाल को काफी चोटें आ गयीं । फिर हमलोग उसे घायल अवस्था में वहीं पर छोड़कर वहां से अगल-अलग दिशा में भाग निकले थे। हम दोनों एक तरफ भागे जबकि मेरा साथी मित्र विशाल पुत्र बलेसर निवासी ग्राम चुरिया थाना लार जनपद देवरिया घटना के बाद अलग भाग गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button