Deoria news:तहसील में एसडीएम कार्यालय से उप निबंधक कार्यालय तक नंगा तार दे रहा दुर्घटना को दावत
Deoria:The naked wire from SDM office to sub-registrar office in tehsil is inviting accidents
बरहज/देवरिया।तहसील एसडीएम कार्यालय से लेकर उप निबंधक कार्यालय तक जर्जर तार एवं नंगा तार का मकड़जाल जुगाड़ के भरोसे चल रहा है तहसील में फैला नंगा तार दुर्घटना का दावत दे रहा है एसडीएम कार्यालय के सिढीयो से लेकर तहसील के छत एवं उपनिबंधक कार्यालय के पास तार का मकड़ जाल एवं नंगा तार वैसे हवा में झूल रहे हैं जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।बरहज तहसील में यदि आए तो संभाल कर नहीं तो आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं बड़े-बड़े अफसर भी यहां आते हैं और अपनी हाजिरी लगाकर चले जाते हैं लेकिन हद तो तब हो जाता है जब उन्हें जनता की सुरक्षा का कोई परवाह नहीं रहता बूढ़े बुजुर्ग से लेकर नौजवान व्यक्ति तक जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए उपनिवंधक कार्यालय जाते हैं लेकिन तहसील के छत एवं उपनिबंधक कार्यालय के सामने बररमदा में तार का मकड़ जाल फैला हुआ है कई तार नंगे हो गए हैं जिससे कभी भी बड़ा दुर्घटना हो सकता है ।
शिवदयाल ने बताया कि आज काफी दिनों से यहां तार का मकड़ जाल फैला हुआ है लेकिन जिम्मेदारों को यह कब दिखाई देगा जब यहां पर कोई बड़ा हादसा हो जाएगा,
रामप्रवेश का ने बताया कि अफसर को अपने काम से ही फुर्सत नहीं मिलता तो तहसील की व्यवस्था को कैसे देखें
शशिकांत ने बताया की शासन में बैठे लोग लोगों के साथ केवल लोगों का पैसा आने का काम करते हैं उन्हें अपने और जनता की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है।
शशि भूषण, संदीप का कहना है कि जहां बैठने वाले लोग ही सुरक्षित नहीं हैं वह आम जनता की सुरक्षा कैसे करेंगे यह एक बड़ा सवाल है।
इस संबंध में पूछे जाने पर तहसीलदार अरुण कुमार बताया कि बिजली विभाग को निर्देशित किया गया है उसे ठीक कर लिया जाएगा।



