Deoria news:भारतीय सेवा में लेफ्टिनेंट बनने के बाद प्रथम आगमन पर सृष्टि सिंह का हुआ भव्य स्वागत
देवरिया।देवरिया के लार ब्लॉक के रामनगर गांव की सृष्टि सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर इतिहास रचा है। चेन्नई स्थित भारतीय सैन्य अकादमी से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 6 सितंबर को पासिंग आउट परेड में उन्होंने लेफ्टिनेंट की रैंक हासिल की।गुरुवार को लिच्छवी एक्सप्रेस से सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। स्टेशन परिसर में “भारत माता की जय” कारे से गूंज उठा। सृष्टि के पिता सुनील सिंह और माता सुधा सिंह एक सामान्य परिवार से हैं।सृष्टि ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सीडीएस परीक्षा पास की। कॉरपोरेट करियर की बजाय उन्होंने देश सेवा का रास्ता चुना। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने तकनीकी शिक्षा और नेतृत्व क्षमता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से होते हुए उन्हें चेन्नई स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में भेजा गया। वहां उन्होंने कड़े प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किया। सृष्टि ने कहा कि उनका लक्ष्य मातृभूमि की सेवा करना है। वे पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी अरुण सिंह गुड्डू ब्रजेश जायसवाल अविनाश सिंह राकेश शर्मा पंकज पांडे राहुल कसेरा दिनेश कसेरा बादल सिंह बबल सिंह विजय यादव सुमंजय सिंह अंशु सिंह अंकुर सिंह कुणाल सिंह सुमंत सिंह गौरों सिंह राजन सिंह देवेन्द्र सिंह (राजू ) राणा प्रताप सिंह मनोज सिंह चुनचुन सिंह राजन सिंह विशेन रामप्रकाश यादव अनिल सिंह प्रशांत सिंह अमृत राज सिंह डॉ नवल किशोर सिंह के अलावा सैकड़ो लोग उपस्थित है



