Deoria news:बरहज रेलवे स्टेशन हुआ दुर्दशा का शिकार
बरहज/देवरिया:बरहज रेलवे स्टेशन की दुर्दशा वाकई चिंताजनक है। यहां यात्रियों को शौचालय और शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पहले यह स्टेशन व्यापार का प्रमुख केंद्र था, जहां ब्रिटिश शासन के दौरान नदी के रास्ते देश-विदेश का व्यापार होता था। लेकिन अब स्टेशन की हालत खराब हो चुकी है – शौचालय और पेयजल की कमी यात्रियों को इन मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता है।साफ-सफाई का अभाव स्टेशन के चारों तरफ जंगली घास और झाड़ उग आए हैं।अराजक तत्वों का खतरा शाम ढलते ही स्टेशन पर खतरा बढ़ जाता है।सुविधाओं का अभाव यात्री विश्राम गृह, मुसाफिरखाना आदि जर्जर हो चुके हैं.स्थानीय लोगों के अनुसार, रेलवे स्टेशन की दुर्दशा के कारण व्यापारी यहां से मुंह मोड़ने लगे हैं और दूसरे शहरों में अपना व्यवसाय जमा रहे हैं। अगर इस स्टेशन को महानगरों से जोड़ दिया जाए तो यहां विकास के नए आयाम खुल सकते हैं, आज ट्रेन से यात्रा करने वाले, राजू कुमार पांडे छोटेलाल देवजीत यादव परमहंस दीनदयाल आदि का कहना है कि अगर थोड़ा सा रेल विभाग इस पर ध्यान दे तो छोटी-मोटी समस्याओं से निजात मिल सकती है



