Azamgarh news:भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरी नई ऊर्जा,ध्रुव सिंह बोले-सेवा, संगठन और समाजहित ही भाजपा की पहचान

कार्यकर्ताओं में सेवा और समर्पण की भावना जगाने को आयोजित हुई मंडल कार्यशाला

मेहनगर/आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी मण्डल खरिहानी द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल कार्यशाला का आयोजन अथर्व पैरामेडिकल कॉलेज खरिहानी में बड़े ही उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा आजमगढ़ जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह रहे।अपने उद्बोधन में ध्रुव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन 17 सितंबर को पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, संगठन और समाजहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करती है। ध्रुव सिंह ने कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व की सभी ने सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। उनके प्रेरक शब्दों ने उपस्थित जनसमूह में सेवा और समर्पण की भावना को और प्रबल किया।इस अवसर पर विधानसभा पंचायत चुनाव संयोजक डॉ. महेश्वरीकांत पाण्डेय, ब्लॉक संयोजक तीजाराम, मंडल संयोजक दीपक सिंह, वार्ड संयोजक वेद प्रकाश शर्मा, नागेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र पाण्डेय, गुलाबचंद पाण्डेय, धीरज सिंह, लाल बहादुर चौहान, शोभनाथ चौहान समेत समस्त बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार दुबे ने की तथा संचालन मंडल महामंत्री रत्नाकर दीक्षित द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button