Deoria news:सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की हुई बैठक

BJP held a meeting regarding the three-tier Panchayat elections under Seva Pakhwada

देवरिया।
आज सेवा पखवाड़ा एवं आगामी प्रिया स्तरीय पंचायत चुनाव की निमित्त भलवानी मंडल की कार्यशाला की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्रा ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया बैठक में संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने पर विचार हुआ सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह और उद्यापन देखकर विश्वास हुआ की पंचायत चुनाव में हम निश्चित ही शानदार ढंग से सफलता प्राप्त करेंगे।
वही देहात मंडल की बैठक बारा दीक्षित पंचायत भवन पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यशाला बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा हुई साथ ही साथ वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया कि घर-घर जाकर लोगों के द्वारा जानकारी इकट्ठी की जाए की किन लोगों का नाम मतदाता सूची से नहीं जुड़ा है और अगर किसी का नाम गलती से कट गया है तो उन सारे मतदाताओं का सूची बनाकर मतदाता सूची में जोड़ने का काम कराऐ साथ ही साथ गांव-गांव जाकर 17 तारीख से लेकर 2 अक्टूबर तक सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई करें एवं क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्मान देने का भी कार्य करें बैठक के दौरान अन्य कहीं बिंदुओं पर भी चर्चा की गई इस कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेश मिश्रा अंगद तिवारी नीरज शाही काशिपति शुक्ला जितेंद्र तिवारी रामजोखन निषाद शत्रुघ्न सिंह विशेन पंकज सिंह अश्वनी दीक्षित निशिकांत दीक्षित रामशेस सिंह सोनू राय श्री प्रकाश तिवारी प्रशांत मिश्रा अखंड प्रताप सिंह आदि तमाम भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button