Deoria news:थाना बरहज में समाधान दिवस का हुआ आयोजन आयोजन
बरहज/देवरिया।
स्थानीय थाना पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया , समाधान दिवस में कुल तीन मामले आए जिसमें पुलिस के एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
तहसीलदार अरुण कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया था आयोजित दिवस में राजस्व के दो एवं पुलिस की एक मामले सामने आए जिसमें पुलिस के मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, उपनिरीक्षक सर्वेश सिंह, अंकित यादव, करुणेश राय, राधेश्याम चौधरी , राजस्व निरीक्षक रामजी के साथ अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।



