Deoria news:बाइक अनियंत्रित होने से पति-पत्नी हुए घायल

बरहज/ देवरिया।पति पत्नी अपने घर से बरहज बाजार करने के लिए आ रहे थे रुद्रपुर रोड स्थित सूरदास कुटी के पास ही पहुंचे थे की बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई जिससे दोनों को गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां उपचार हुआ थाना क्षेत्र के परसिया चौबे निवासी सत्यम यादव 25 पुत्र विद्या यादव व उसकी पत्नी पूजा 24 एक ही बाइक से बरहज बाजार करने के लिए आ रहे थे कि रुद्रपुर रोड स्थित सूरदास कुटी के समीप घायल हो गए।
वहीं दूसरी तरफ एक महिला दो पहिया दो पहिया वाहन से बडका गांव की तरफ से अपने घर मुहवा वापस आ रही थी अभी वह बनकटिया के पास पहुंची थी की बाइक से गिर गई जिससे उसके सर में गंभीर चोट लगी स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है थाना क्षेत्र के महान निवासिनी खैरून निशा उम्र 40 वर्ष पत्नी सरफुद्दीन बड़का गांव से अपने घर वापस आ रही थी अभी वह गांव के पास बनकटिया पहुंची ही थी कि अचानक बाइक से फिसल कर गिर गई जिससे उसके सर में गंभीर चोट आई है उसे उसे भी स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए सीएससी भेज दिया गया है जहां उसका उपचार हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button