Deoria news:ड्रोन को लेकर जनपद देवरिया में फैलाई जा रहे अफवाह के संबंध में आमजन से अपील
Deoria:An appeal to the general public regarding the rumours being spread in Deoria district regarding drones
देवरिया।यह अवगत कराया जाता है कि हाल ही में जनपद के कुछ क्षेत्रों, विशेष रूप से थाना मदनपुर एवं थाना बरहज क्षेत्र में, ड्रोन उड़ने को लेकर अफवाहें फैल रही थीं। इस संबंध में जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, जिसे दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश पर जनपद के समस्त थानों द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई।
दिनांक 13/14.09.2025 की रात्रि में समस्त थानों की पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गहन रात्रि गश्त व चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत संवेदनशील स्थानों, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई।
चेकिंग अभियान के दौरान कहीं भी ड्रोन उड़ने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। न ही कोई संदिग्ध गतिविधि सामने आई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह मात्र एक अफवाह है।
जनता से अपील की जाती है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। यदि किसी को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो तत्काल नजदीकी थाने या डायल 112 पर सूचित करें।
देवरिया पुलिस अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी एवं भविष्य में भी ऐसे किसी भ्रम को उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा।



