Deoria news: मां के साथ नदी नहाने गए बालक की डूब कर हुई मौत

रूद्रपुर/ देवरिया।रुद्रपुर उपनगर के टेढ़ा वार्ड के निवासिनी अमूल्य रत्न कनौजिया की पत्नी रीना देवी अपने दो जुड़वा बेटे कुणाल व आर्यन के साथ जिउतिया व्रत पर नदी नहाने गई हुई थी शाम को बेटे व मोहल्ले की महिलाओं के साथ स्नान और पूजा करने के लिए रुद्रपुर के बथुआ नदी के पक्का घाट पर पहुंची स्नान करने के दौरान उनका बेटा कुणाल भी अपने मित्रों के साथ नदी में स्नान करने लगा स्नान करने के दौरान अचानक कुणाल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा उसके साथ स्नान कर रहे दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग पहुंचे और काफी प्रयास के बाद कुणाल को नदी से बाहर निकल गया इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां चिकित्सक ने कुणाल को मृतक घोषित कर दिया इस घटना से परिवार सदमे में आ गया है लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है आसपास के लोगों का कहना है कि जिउतिया के दिन ही रीना से एक बेटा सदा के लिए साथ छोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button