Deoria news:युवती की प्राण रक्षा के लिए यूथ ब्रिगेड के रक्तबीर ने किया रक्तदान
Youth Brigade's Raktveer donated blood to save the life of a girl
देवरिया।ब्लड की कमी से किसी की मौत ना हो, इस दिशा मे प्रयासरत सामाजिक संस्था निफा एवं स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी (यूथ ब्रिगेड) के रक्तवीर सदस्य ने सोमवार को एक युवती के लिए रक्तदान कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया ।
बिहार निवासी एक युवती देवरिया के एक मॉल में कार्य करती है । सोमवार को तबीयत खराब होने पर इलाज के दौरान जांच रिपोर्ट में ब्लड की बेहद कमी पाई गई ।
डाक्टर द्वारा ब्लड की डिमांड की गई, साथ में किसी परिजन के नही होने से घबराई युवती ने यूथ ब्रिगेड के सदस्य शुभम मद्धेशिया से मदद मांगी । युवती की स्थिति को देखते हुए यूथ ब्रिगेड के सदस्य व मध्यदेशीय वैश्य महासभा के युवा जिलाध्यक्ष बिट्टू मद्धेशिया एवं शुभम मद्धेशिया ने सांत्वना देते हुए मदद का आश्वासन दिया ।
युवती की जान बचाने के लिए रक्तवीर विकास मिश्रा ने जिला ब्लड बैंक में अपना तीसरा रक्तदान किया साथ ही बिट्टू मद्धेशिया ने युवती को आगे भी ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर अपना रक्तदान करने की बात कही ।
निफा जिलाध्यक्ष एवं यूथ ब्रिगेड के संस्थापक सन्तोष मद्धेशिया वैश्य ने युवाओं की इस सक्रियता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा की ऐसे युवाओं के सेवाभाव के जज्बे से ही यूथ ब्रिगेड 824 यूनिट रक्तदान कर हजारों लोगों का जीवन बचा चुका है । हम सभी का यही प्रयास है की रक्त के अभाव में किसी की मौत ना होने दें ।
युवाओं द्वारा जीवन बचाने की इस मुहिम को देखते हुए लोग सराहना कर रहे हैं ।
इस दौरान डा0 तेजभान, सुबोधचन्द पाण्डेय, धूपेंद्र राव एवं विक्रांत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।



