Deoria news :विद्युतीकरण की मांग पर आगे आया युवा जो संगठन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान को सौपा ज्ञापन

The Youth Josh organization came forward to demand electrification. A memorandum was submitted to MP Kamlesh Paswan.

बरहज (देवरिया)।
युवा जोश फाउंडेशन द्वारा संचालित युवा जोश संगठन ने ज्ञान छपरा गांव में विद्युत व्यवस्था सुधार एवं नवीन विद्युतिकरण की मांग को लेकर बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कमलेश पासवान जी को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधिमंडल में अमित पाण्डेय (संस्थापक अध्यक्ष), राजेश कुमार गौतम (मुख्य मीडिया प्रभारी, देवरिया), फैयाज अंसारी (संयोजक, सलेमपुर तहसील), विकास सिंह, निखिल यादव तथा अर्जुन दुबे (महामंत्री, बरहज) शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद महोदय का सम्मान भी किया और क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को विस्तार से रखते हुए उनके समाधान की अपील की।
युवा जोश संगठन ने कहा कि—
“ गांव की हर गली तक उजाला पहुंचे, यही हमारा संकल्प है। संगठन जनता की समस्याओं को लगातार उठाता रहेगा और उनके समाधान के लिए संघर्ष करता रहेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button