Deoria news:बच्चों के संग भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

BJP workers celebrated the Prime Minister's birthday with children; Narendra Modi's birthday was celebrated by cutting a cake at Aarti Ghat.

बरहज देवरिया।बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने बच्चो संग केक काटकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मनाई जयंती।

बताते चले कि बुधवार कि सुबह भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्त के नेतृत्व व भाजपा के वरिष्ठ नेता नगेन्द्र मिश्र उर्फ़ पप्पू के आतिथ्य मे बरहज नगर के आरती घाट पर बच्चो संग भाजपा कार्यकर्ताओ ने केक काट कर देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को मनाया तथा उनके दीर्घायु कि कामना की। इस अवसर पर लोगो को केक व मिठाई खिलाया गया। इस कार्यक्रम मे नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप, स्वछता पखवाडा कार्यक्रम के संयोजक अभ्यानंद तिवारी, जितेंद्र भारत,मनोज गुप्ता, अशोक सोनकर, शंभूदयाल भारती, डॉ मुरारी शर्मा, नबाब हुसैन, राजा जायसवाल, नथुनी मद्देशिया, सहित सैकड़ो भाजपा व नपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button