Deoria news:भाजपा का सेवा पखवाड़ा अभियान आज से हुआ प्रारंभ
Bharatiya Janata Party's Seva Pakhwada campaign started from today.
बरहज/ देवरिया।आज दिनांक-17 सितंबर से आगामी 2 अक्टूबर तक चलने वाले भारतीय जनता पार्टी का सेवा पखवाड़ा अभियान जो कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्मदिन से प्रारंभ होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती पर समाप्त होने वाले इस विभिन्न अभियान के क्रम में-आज नगर स्थित सरयू नदी के तट पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल जी द्वारा वृहद सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई किया गया एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन केक काटकर तथा मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री नरेंद्र मिश्रा जी( पूर्व विधानसभा प्रत्याशी),श्रीमती निरुपमा प्रताप जी(ई.ओ.),श्री विवेक गुप्ता जी(नगर मण्डल अध्यक्ष),श्री आशुतोष तिवारी जी(नगर मण्डल उपाध्यक्ष),श्री अशोक सोनकर जी(नगर मण्डल महामंत्री),श्री गोविंद गोंड जी(उपाध्यक्ष),श्री सन्नी विश्वकर्मा जी(उपाध्यक्ष),श्री मनोज गुप्ता(प्रधान लिपिक),श्री अवनीश राय(जे.ई.),श्री राजेश जायसवाल(सफाई प्रमुख),श्री आलोक वर्मा(आर.आई.),श्री पवन विश्वकर्मा,श्री अमित जायसवाल,श्रीमती नीलम रावत,कुमारी रितिका यादव,श्री गोविंद गुप्ता,श्री शम्भू दयाल भारती सहित समस्त पालिका कर्मी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



