Deoria news:ओजोन दिवस पर महाविद्यालय में हुआ गोष्ठी का आयोजन
Deoria:On Ozone Day, a seminar was organised.
बरहज/देवरिया,स्थानीय वी आर डी बी डी पी जी कॉलेज आश्रम बरहज देवरिया में ओज़ोन दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं को ओज़ोन परत के बारे में बताया गया। वर्तमान समय में ओज़ोन परत को संरक्षित करने हेतु आवश्यक उपाय जैसे पेड़ लगाना, वनों का विनाश कम करना, प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने के संबंध में जानकारी दी गयी। गोष्ठी को डॉ सुनील कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित किया। गोष्ठी में श्री उमेश, श्री ब्रजेश यादव, श्री मनीष श्रीवास्तव एवं श्री प्रदीप कुमार शुक्ल के साथ महाविद्यालय भूगोल विभाग जय शुक्ला, शालिनी यादव ,दीपिका कुमारी, विनय यादव ,सीमा यादव, रानी विश्वकर्मा ,रजनी यादव ,खुशबू यादव, गीतांजलि, निशागोड़ , गौरव कुमार सहित विद्यालय की छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



