“ध्रुव कुमार सिंह का संकल्प:आजमगढ़ में कोई महिला और बच्चा न रहे कुपोषण का शिकार”
"ध्रुव कुमार सिंह की अपील: हर नागरिक बने 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान का हिस्सा"
आजमगढ़ 17 सितम्बर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे देश के साथ-साथ आजमगढ़ जिले में भी ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत, जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी, सीएचसी) पर विशेष स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच, विभिन्न बीमारियों जैसे एनीमिया, कैंसर, टीबी और अन्य गैर-संचारी रोगों की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त, गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक, माननीय सदस्य विधान परिषद ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें संतुलित आहार, स्वच्छता, टीकाकरण और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहनों और स्वास्थ्य कर्मियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी लगन से काम करने का निर्देश दिया।जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान मिशन शक्ति और पोषण 2.0 जैसी मौजूदा सरकारी योजनाओं के साथ मिलकर काम करेगा, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी महिला या बच्चा पोषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त न रहे।जिला विकास अधिकारी प्रतिनिधि ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान में सभी नागरिकों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया, ताकि आजमगढ़ जिले को एक स्वस्थ और सशक्त परिवार वाला जिला बनाया जा सके।डा.एन.आर. वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अभियान के दौरान माइक्रोप्लान के अनुसार जनपद के समस्त सी.एच. सी./ पी.एच.सी./ आयुष्मान आरोग्य मन्दिर (कुल 561) पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेगे, जिसमें जनमानस को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जायेंगी।कार्यक्रम में कुल 25 स्टाल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य से सम्बन्धित विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गई, जिसमें लगभग 1000 से अधिक जनमानस द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. ओम प्रकाश सिंह, प्रमुख अधीक्षक, मण्डलीय जिला चिकित्सालय, डा.उमा शरण पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा.अब्दुल, अजीज, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा.अरविन्द चौधरी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डा. अविनाश झा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, चिकित्साधिव अरशद अहमद अंसारी, विपिन बिहारी पाठक, अमरनाथ, बब्लू यादव, डा.आरिफ जमाल, प्रशान्त सोनकर, दिनेश आदि उपस्थित रहे।