Deoria news:कांग्रेस द्वारा वोट कर गद्धी छोड़ के, के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया

देवरिया।जनपद के कांग्रेस जनों की एक बैठक टाउन हॉल परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन ‘ ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी सर्वोपरि है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देश भर में चलाए जा रहे “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाना है।इसी अभियान के तहत देवरिया जनपद में भी समस्त वरिष्ठ नेताओं, पूर्व में विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं, समस्त फ्रंटल संगठनों तथा प्रकोष्ठों के समस्त पदाधिकारीयों के सहयोग से समस्त ब्लाक अध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर ब्लाक के समस्त कांग्रेस जनों तथा स्थानीय नेताओं को साथ लेकर समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक हस्ताक्षर करवाना है। यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा ।बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्ला लारी, मुकुंद भास्कर मणि, वरूण राय,भरत मणि त्रिपाठी,डॉ धर्मेंद्र पाण्डेय,जुलेखा खातून, रामाशीष साहनी,संजीव कुमार मिश्रा, आलोक त्रिपाठी राजन, शिव शंकर सिंह, रत्नेश मल्ल पिंटू,मार्कण्डेय मिश्रा, मनोज मणि त्रिपाठी, शहनाज जफर, रीता देवी,विनोद दुबे, मानवेंद्र तिवारी,मायाशंकर सिंह, पन्नालाल पाठक, रमेश कुशवाहा, शेषनाथ गौड़, चन्द्रभान गुप्ता, सुभाष राय, ऋषिकेश मिश्रा, महेंद्र अंबेडकर, विजय शंकर मिश्रा, परमानंद प्रसाद,मीरा सिंह, तारा यादव, संदीप पाण्डेय, रमेश चंद वर्मा,रामबिलास शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button