Deoria news:स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष ने दिलाया बच्चों को शपथ
Under the Swachhata Hi Seva program, the Municipal Council President administered oath to the children.
देवरिया।नगर पालिका परिषद गौरा बरहज क्षेत्र के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल द्वारा प्राथमिक विद्यालय लवरछी, एवं , प्राइमरी विद्यालय गौरा तथा तिवारी पुर में छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकरस्थलीय निरीक्षण करते हुए इन विद्यालयों को सुदृढ़ बनाने के लिए साथ चल रहे और अभियंता प्रधान लिपिक के नगर पालिका को, आगणन तैयार कर, नगर पालिका कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया साथ ही स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता को लेकर शपथ भी दिलाया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल ने कहा कि अपने विद्यालय परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाएं शिक्षकों से आग्रह किया कि बच्चों में स्वच्छता का संदेश दे और विद्यालय परिसर की व्यवस्था स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें इस कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं मौके पर मौजूद रही।



