Deoria news: पूर्वजों और पितरों के कल्याण के लिए हो रही श्रीमद् भागवत कथा श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन झूम उठे श्रोता
The Srimad Bhagwat Katha is being held for the welfare of ancestors and forefathers. The audience was thrilled to hear the story of Shri Krishna's birth anniversary.
देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के नगर से सटे ग्राम मेंहियवा नवापार में, पितृपक्ष के समय पितरों एवं पूर्वजों के कल्याण के लिए गांव के युवाओं द्वारा कमेटी बनाकर श्रीमद् भागवत की कथा कराई जा रही हैकानपुर से पधारी हुई सुश्री निलेश शास्त्री द्वारा, श्रीमद् भागवत मैं श्री कृष्ण जन्मोत्सव की चर्चा करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म के समय वातावरण शांति में और हर्ष उल्लास से भर गया था देवता भी भगवान के अवतार की प्रतीक्षा कर रहे थे अर्धरात्रि में भगवान श्री कृष्ण ने देवकी वासुदेव को दर्शन चतुर्भुज रूप में दिया मां देवकी के प्रार्थना पर भगवान ने अपना दिव्य रूप त्याग कर बालक बन गए और देवकी की गोद में उपस्थित हुए भगवान के जन्म लेते ही कंस के कारागार के सारे फाटक खुल गए पहरेदार सो गए और वासुदेव ने अद्भुत बालक कृष्ण को सूप में रखकर यमुना पार नंद बाबा के घर पहुंचा दिया और वहां से नंद जी के वहां जन्म ली हुई कन्या को वापस लेकर चले हैं भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर श्रोता झूम उठे भगवान के जन्म के बाद निलेश शास्त्री द्वारा मंगल गीत प्रस्तुत किए गए।
कथा के मुख्य यजमान अमेरिका यादव एवं श्रीमती अमरावती देवी हैं श्रीमद् भागवत कथा की कमेटी में सनोज यादव ,दुर्गा यादव ,विद्या यादव, आलोक यादव, धर्मराज मणि, विनय प्रकाश, अमित, गोलू ,टाइगर, पन्नेलाल ,रामाशीष ,जगन ,संजय, मनोज ,संतोष ,आकाश ,विकास, ओमप्रकाश, कमलेश, वीरेंद्र, रामेश्वर, रामू, रमेश ,नवल पहलवान, रविंद्र, सुरेश, महेंद्र, राजेश एवं समस्त ग्रामवासी कथा के दौरान उपस्थित रहे। कथा अशोक यादव, मनोज यादव के दरवाजे पर चल रही है।



