Azamgarh news:मार्टिनगंज ब्लॉक प्रमुख यशवंत शर्मा पर हमला,कट्टे की बट से सिर पर वार कर घायल

मार्टिनगंज/आजमगढ़:दीदारगंज थाना क्षेत्र के सूरहन गांव निवासी एवं मार्टिनगंज ब्लॉक प्रमुख के सिर पर कट्टे की बट से हमला कर घायल कर दिया गया। पीड़ित ब्लॉक प्रमुख 38 वर्षीय यशवंत शर्मा पुत्र स्व कतवारू शुक्रवार रात नौ बजे अपने प्रतिनिधि को उनके घर पर छोड़ कर बाइक से घर लौट रहे थे। वह अकेले थे। सुरहन कन्या पाठशाला के सामने अज्ञात लोगों ने उनको घेर लिया। असलहे से सिर पर वार कर मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद मौके से फरार हो गए।प्रमुख के प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार चार लोग हेलमेट लगाकर वहां पर पहुंचे थे। कट्टे के बट से सिर पर मार कर घायल कर दिया है। घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज ले जाया गया। यहां से इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी होने पर शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए। CO फूलपुर किरण पाल सिंह, थानाध्यक्ष राकेश सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह प्रखुख मनीष मिश्रा पूर्व प्रधान मो सलीम शैलेंद्र सिंह दीपक सिंह प्रमोद सिंह प्रधान आलोक राजभर दिलीप यादव अमरजीत सिंह गौरीशंकर यादव बृजेश पाठक जिला पंचायत सदस्य अशोक राजभर समेत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सदस्य भी वहां मौके पर पहुंच कर कार्यवाही की माग किया । सीओ फूलपुर किरणपाल सिंह ने बताया कि प्रमुख यशवंत शर्मा पुत्र स्वर्गीय कतवारू ने अज्ञात चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज का मामले की जांच की जा रही है।बाइक से जा रहे ब्लॉक प्रमुख पर हमला, कट्टे के बट से सिर पर किया वार, मारपीट, आरोपी फरार, घायल जिला अस्पताल में भर्ती, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button