Azamgarh news:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे 100 से अधिक पौधों का रोपण

भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य ने किया पौधारोपण

माहुल(आजमगढ़)। मंगलवार दोपहर को विकास खण्ड अहरौला के फुलवरिया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बगल में वन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा एक पेड़ मां के नाम सेवा पर्व अहरौला रेंज द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में नीम,बकाइन, पीपल आदि के 100से अधिक पेड़ लगाये गये। मुख्यअतिथि अर्पित मौर्य मण्डल अध्यक्ष भाजपा अहरौला मण्डल द्वारा पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर रेंजर अहरौला वन विभाग के समस्त अधिकारीगण एवं बिरजानन्द तिवारी जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा, राजन चौहान मण्डल मंत्री, अजय सिंह आईटी संयोजक, विजय बहादुर विश्वकर्मा जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा आदि रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button