Azamgarh news :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
कप्तानगंज थाना अंतर्गत वादिनी द्वारा द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त सत्यप्रकाश निषाद पुत्र बुद्धराज निषाद निवासी ग्राम- दशवन्तपुर थाना- कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी के साथ पिछले कुछ वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया गया और चोरी से उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाना व जान से धमकी देना। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 292/2025 धारा 69, 89, 351(3) बी0एन0एस0 बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
आज रविवार को उ0 नि0 ओम प्रकाश दूबे, मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त 1. सत्यप्रकाश निषाद पुत्र बुद्धराज निषाद निवासी ग्राम- दशवन्तपुर थाना- कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 27 वर्ष को फैजाबाद हाईवे के किनारे से समय करीब 10.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।