Azamgarh news :गुमशुदा बच्ची को 4 घंटे में किया बरामद | महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
गुमशुदा बच्ची को 4 घंटे में किया बरामद | महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आजमगढ़ पुलिस द्वारा एक अनुकरणीय कार्यवाही की गई। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन, तथा पर्यवेक्षण अधिकारी क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के नेतृत्व में थाना गम्भीरपुर की पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा 07 वर्षीय बालिका अनन्या पुत्री अरविन्द, निवासी ग्राम लालगंज, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ को महज 04 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
इस सराहनीय कार्य में उ0नि0 चन्द्रप्रकाश कश्यप एवं महिला आरक्षी सुषमा सरोज ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। बच्ची को सकुशल बरामद कर विधिक औपचारिकताओं के उपरांत उसे उसके चाचा श्री अर्जुन पुत्र स्व. हरिकुल निवासी ग्राम लालगंज, थाना देवगांव, के सुपुर्द किया गया।
इसी अभियान के तहत थाना कन्धरापुर की महिला आरक्षी वंदना पाण्डेय द्वारा भंवरनाथ मंदिर परिसर में चौपाल का आयोजन कर श्रद्धालुओं विशेषकर महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं, महिला संबंधी कानूनों व साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मिशन शक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले महिला बीट पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आजमगढ़ पुलिस मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है और आगे भी इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगी।