Azamgarh news:युवा समाजसेवी अमित सिंह का 37वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

The 37th birthday of young social worker Amit Singh was celebrated with great fanfare

जहानागंज/आजमगढ़:युवा समाजसेवी अमित सिंह का 37वां जन्मदिन सोमवार को बड़े ही धूमधाम और उत्साहपूर्वक मनाया गया। अमित सिंह का जन्म 29 सितंबर 1988 को ग्राम सभा परानपुर, अतरौलिया (आजमगढ़) में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सोनीपत (हरियाणा) में हुई। बचपन से ही गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की मदद करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा रहा है।
समाजसेवा में निरंतर सक्रिय
वर्ष 2015 से अमित सिंह लगातार समाजसेवा में सक्रिय हैं। पिछले एक दशक में उन्होंने कैंसर पीड़ित मरीजों की मदद, गरीबों को हर वर्ष हजारों कंबल वितरण, तथा दवा-इलाज में आर्थिक सहयोग जैसे अनेक सामाजिक कार्य किए हैं। वर्तमान में वे मुंबई में रहकर व्यवसाय के साथ-साथ समाजसेवा को भी निरंतर जारी रखे हुए हैं। उनके अनुपस्थिति में भी हुआ भव्य आयोजन बसहिया निवासी संजय सिंह मास्टर साहब ने अपने निवास स्थान पर भव्य आयोजन किया। यद्यपि अमित सिंह मुंबई में होने के कारण स्वयं उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उनके सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। संजय सिंह मास्टर साहब जी द्वारा पत्रकारों का हुआ सम्मान
आयोजन में दर्जनों पत्रकारों का अंगवस्त्रम और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संजय सिंह ने कहा कि – “पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो लोगों को जागरूक करने का कार्य करते हैं। उनका सम्मान करना मेरी प्रथम प्राथमिकता है।”और अमित सिंह जी की बराबर यह सोच रहती है कि पत्रकार बन्धु का सम्मान करना तथा गरीब और सहायिका का मदद करना इसी क्रम में केक काटकर और वृक्षारोपण कर मनाया गया जन्मदि नइस मौके पर आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव संजय पांडे ने अमित सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए केक काटकर जन्मदिन मनाया। वहीं संजय सिंह और मनोज सिंह ने पौधारोपण कर इस अवसर को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट जनों में संजय सिंह, मनोज सिंह, ग्राम प्रधान संजय सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह (प्रबंधक), सुशील, कमलेश, इम्तियाज अहमद, रिंकू सिंह, परमहंस यादव, राजू सिंह, राजन मौर्य, अंकुर सिंह, राधेश्याम यादव (प्रबंधक), योगेंद्र यादव (एडवोकेट), पंकज यादव (गन्ना पर्यवेक्षक) सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

👉 यह आयोजन न केवल अमित सिंह के जन्मदिवस को ऐतिहासिक बना गया, बल्कि समाजसेवा और पत्रकारिता के सम्मान का भी एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button