Azamgarh news:कंन्धरापुर पुलिस द्वारा बाबा भंवरनाथ मंदिर में मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा के संबंध में जन चौपाल लगाकर महिलाओं को किया गया जागरूक
Kandharapur police made women aware by putting up Jan Choupal in Baba Bhanwarnath temple regarding Mission Shakti, women safety.

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना अंतर्गत सभी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत कंधरापुर पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक डा . अनिल कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष कंधरापुर अनुराग कुमार ने 29 सितंबर 2025 को थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंधरापुर बाजार, भंवरनाथ मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में छात्राओं और महिलाओं को नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन से संबंधित उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न परियोजनाओं और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें सुरक्षा के गुण सिखाए गए और विभिन्न सुरक्षा आयामों से परिचित कराया गया।
इसके अतिरिक्त, मिशन शक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 1098, 1076,1930, 108 और 181 के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अनुराग कुमार के साथ मिशन शक्ति टीम भी मौजूद रही।



