Azamgarh news:नवोदय विद्यालय और नगर पालिका जीयनपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Organization of health check-up camp in Navodaya Vidyalaya and municipality Jaianpur

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर नगर पालिका परिषद जीयनपुर एवं नवोदय विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।शिविर का उद्घाटन डॉ. हिमांशु राय (जनरल फिजिशियन, जीयनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र), डॉ. एफ.एम. सिद्दीकी (अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) तथा दंत चिकित्सक डॉ. राजीव वर्मा ने किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, दंत परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया।विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गई। लोगों को स्वच्छता, पोषण, मौसमी बीमारियों से बचाव तथा दांतों की नियमित देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।डॉ. हिमांशु राय ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य लोगों को प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। वहीं डॉ. एफ.एम. सिद्दीकी ने जनता को निरंतर स्वास्थ्य सेवाएँ देने का आश्वासन दिया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव वर्मा ने कहा कि दंत रोगों से बचाव के लिए नियमित जांच और स्वच्छता बेहद आवश्यक है।शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन एवं नगर पालिका प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button