गाजीपुर:डीएम के निर्देश पर खाद सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन का रेड

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

गाजीपुर । आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदया गाजीपुर के निर्देश पर जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत जनपद गाजीपुर में पनीर के 06 नमूनें जॉच हेतु संग्रहित किये गये, जिसमें जलालाबाद चौराहा तहसील जखनिया गाजीपुर स्थित प्रकाश यादव के प्रतिष्ठान से पनीर का 01 नमूना, महराजगंज गाजीपुर स्थित हरिहर नाथ यादव के निर्माण प्रतिष्ठान से पनीर का 01 नमूना, खजुरिया चौराहा गाजीपुर स्थित अमरनाथ यादव के निर्माण प्रतिष्ठान से पनीर का 01 नमूना, मियापुरा गाजीपुर स्थित मनोज यादव के निर्माण प्रतिष्ठान से पनीर का 01 नमूना, परसपुरा सुभाष नगर गाजीपुर स्थित मुन्ना सिंह यादव के निर्माण प्रतिष्ठान से पनीर का 01 नमूना, बंशीबाजार गाजीपुर स्थित रमेश यादव के निर्माण प्रतिष्ठान से पनीर का 01 नमूना स्ंाग्रहित किया गया। स्ंाग्रहित नमूनें जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0, प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के खाद्य सचल दल का नेतृत्व आर0पी0सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर द्वारा किया गया, टीम में अवधेश कुमार, विरेन्द्र यादव, समला प्रसाद यादव, गोपाल चन्द, गुलाबचन्द गुप्त, एवं राजीव कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण गाजीपुर सम्मिलित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button