Azamgarh news:माहुल में भरत मिलाप पर निकाली गई शोभायात्रा,शोभायात्रा देखने लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
A procession was taken out on the occasion of Bharat Milap in Mahul, a crowd of devotees gathered to see the procession.
माहुल(आजमगढ़)। नगर स्थित रामलीला मैदान से बुधवार की रात भरत मिलाप का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीराम, लक्ष्मण एवं सीता जी की झांकी रामलीला मैदान से निकाली गयी। इस दौरान पूरे नगर में झांकी को घुमाया गया। विभिन्न झांकियों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।श्रीराम, लक्ष्मण और सीता की झांकी सहित कई झांकियां तैयार की गई थीं। सबसे आगे श्रीराम लक्ष्मण और सीता की झांकी चल रही थी। उसके पीछे अन्य झांकियां चल रही थी। शोभायात्रा रामलीला मैदान से निकलकर अहरौला रोड के हिन्द बालिका विद्यालय तक गयी। वहां से वापस होकर शंकर तिराहा पहुँची। इसके बाद शुक्र बाजर, सोमवारी बाजार, अंबारी रोड, फूलपुर रोड पर घुमाया गया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो रहा था। उधर रामलीला मैदान में भरत, शत्रुघ्न, गुरु वशिष्ठ संग भइया राम की बाट जोह रहे थे। हनुमान जी ने नन्दीग्राम में जाकर भरत जी को प्रभु राम के आने की सूचना दी। शुभ सूचना मिलते ही अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ गयी। भरत मिलाप होते ही जयश्री राम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मानो अयोध्या पूरी उमड़ पड़ी है। इसके बाद राम दरबार लगाया गया। पूरे दरबार की झांकी को माल्यार्पण कर आरती उतारी गयी। फिर आरती गीत, भजन के साथ पुष्प वर्षा की गई। रामलीला मैदान में भरत मिलाप का आयोजन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा में माहुल और अहरौला की पुलिस लगी रही। इस मौके पर संजय मोदनवाल, अखिलेश अग्रहरि, गोपाल अग्रहरि, शिवजी सोनी, बृजेश मौर्य, विजय गुप्ता, संदीप अग्रहरि, सनी सोनी, हरिकेश गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, अमित अग्रहरि, कमलेश अग्रहरि, सुजीत कुमार जायसवाल आशु, कल्लू शर्मा आदि रहे।।