Deoria news:कांग्रेस कमेटी की लाजपत भवन पर हुई बैठक
The Congress Committee held a meeting at Lajpat Bhawan. Deoria

कांग्रेस की बैठक शुक्रवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय लाजपत भवन पर नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल जीतू मेँ हुई। जिसमे संगठन की मजबूती एवं भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता को बताने की बात कही। पार्टी प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा दिया है, केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जवान, किसान, युवा वर्ग ठगे गए है।
कांग्रेस मूल मुद्दे पर लौटी है और जनता के हक की लड़ाई लड़ रही है।
अब जनता भी इसे भलीभांति समझ रही है। जी एस टी कम होना कांग्रेस के दबाव की देंन है, कांग्रेस शुरू से ही जी एस टी का विरोध कर रही है। टेक्स के रूप मे जनता से लाखो करोड़ रुपया लूटने के बाद सरकार राहत के नाम पर झूठी वाहवाही ले रही है। विकास के नाम पर सरकार ने जो युवा स्वप्न दिखाया वह अब खत्म हो रहा है। जनता के नजरो से गिरने के बाद सरकार वोट चोरी पर उत्तर आयी है और येन केन प्रकारेन सत्ता मेँ बने रहना चाहती है। इस दौरान भोला तिवारी, चंद्रभूषण पाण्डेय, व्यास दुबे विजय कुमार गुप्त, डॉ अमरेश सिंह, डॉ शेलेन्द्र जायसवाल, नागेंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र पाण्डेय, राकेश तिवारी, विकास चतुर्वेदी, अभय शुक्ला, पन्नालाल पाठक, विजय जायसवाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।



