Azamgarh news:न्याय की लड़ाई में डटे ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू,तरवां थाना प्रकरण में पीड़ितों को दिलाया इंसाफ,देखें वीडियो

"Block Chief Anurag Singh 'Sonu' stands firm in the fight for justice - ensures justice for victims in the Tarwan police station incident"

आजमगढ़। जिले के तरवां थाना क्षेत्र में न्याय और निष्पक्षता की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब जनचर्चा का विषय बन गया है। 4 अक्टूबर को हुई मारपीट की घटना में पुलिस की कथित पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने 5 अक्टूबर को थाने के गेट पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया था।मामला उस समय तूल पकड़ गया जब एक पक्ष  की तरफ से मुकदमा तुरंत दर्ज कर लिया गया, जबकि राजभर समाज के गंभीर रूप से घायल व्यक्ति, जिसे 26 टांके लगे थे, की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप यह भी लगा कि पीड़ित परिवार के साथ थाने में दुर्व्यवहार किया गया।थोड़े ही समय में खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पर एकत्र हुए और न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू सिंह ने स्थिति को शांत रखते हुए आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण और संयमित रखा। उच्चाधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।

धरने के बाद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर और आजमगढ़ एसपी के हस्तक्षेप से जांच शुरू हुई। सीओ लालगंज और एसपी ग्रामीण की मौजूदगी में हुई जांच में थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार प्रथम दृष्टि में दोषी पाए गए। इसके बाद 12 अक्टूबर को पीड़ित राजभर समाज के व्यक्ति का मुकदमा दर्ज किया गया और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।इस पूरी प्रक्रिया में ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू सिंह की भूमिका बेहद निर्णायक रही। उन्होंने न केवल पीड़ितों के अधिकारों की आवाज उठाई, बल्कि न्याय सुनिश्चित होने तक हर स्तर पर संघर्ष किया।

अनुराग सिंह सोनू सिंह ने कहा

“भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा न्याय और विकास के लिए खड़ा रहेगा। चाहे कोई भी व्यक्ति अन्याय करे, उसके खिलाफ हम आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गरीब, मजलूम और पीड़ितों के हक की लड़ाई हमारी पहली प्राथमिकता है।”

 

गौरतलब है कि ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू सिंह अपने क्षेत्र में गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे हर सामाजिक कार्य, आपदा या जनहित के मुद्दे पर अग्रिम पंक्ति में नजर आते हैं।
उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को गति मिली है। शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके प्रयासों की व्यापक सराहना होती रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि

“अनुराग सिंह सोनू सिंह सिर्फ एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि जनता के सच्चे सेवक हैं। वे किसी गरीब या निहत्थे पर जुल्म होते नहीं देख सकते। हर अन्याय के खिलाफ खड़े होकर वे लोगों का विश्वास जीत चुके हैं।”

आजमगढ़ के राजनीतिक गलियारों में यह मामला अब एक न्याय के लिए संघर्ष और नेतृत्व के साहस का प्रतीक बन गया है। क्षेत्र की जनता का मानना है कि सोनू सिंह जैसे नेतृत्वकर्ता ही असली जनसेवक हैं, जो सत्ता के बजाय सेवा को अपनी पहचान बनाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button