Deoria news, मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
देवरिया।
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत थाना बनकटा, जनपद देवरिया में पुलिस विभाग एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डी.आई.जी. द्वारा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया, अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया, नीतू भारती (केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर देवरिया), मीनू जायसवाल (मनोवैज्ञानिक, वन स्टॉप सेंटर) तथा मंशा सिंह (जेंडर स्पेशलिस्ट) उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं कोमहिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, महिला शक्ति केंद्र, बाल विवाह निषेध अधिनियम, तथा घरेलू हिंसा निवारण अधिनियम से संबंधित प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई।
नीतू भारती (केंद्र प्रशासक) ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ाना है। मीनू जायसवाल (मनोवैज्ञानिक) ने बालिकाओं को मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं आत्मरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
मंशा सिंह (जेंडर स्पेशलिस्ट) ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना सबसे पहली सुरक्षा है और समाज तभी सशक्त होगा जब महिलाएं सशक्त होंगी। डी.आई.जी. द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है, और मिशन शक्ति जैसे अभियान समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं, पुलिसकर्मियों,समाजसेवियों एवं ग्रामवासियों की सहभागिता रही। सभी प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के प्रति अपने सहयोग का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button